छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

तरपोंगी के 7 दिवसीय समर कैंप में बच्चे सीख रहे डांस, योग और पेंटिंग

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 तरपोंगी   शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरपोंगी में लगातार तीसरे वर्ष भी एक शानदार पहल की गई है। यहाँ हेमन्त निषाद और खुमान वर्मा के नेतृत्व में 7 दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का भव्य शुभारंभ 3 जून को हुआ, जिसका समापन आगामी 9 जून को होगा।

कैंप के दौरान बच्चों को योग, डांस, पेंटिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी कई रचनात्मक गतिविधियों का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। योग प्रशिक्षण का संचालन योग शिक्षिका पूर्णिमा साहू एवं भीखमचंद साहू द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को योग के विभिन्न आसनों के साथ-साथ स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। डांस क्लास में ”आर्यन डांस ग्रुप” की संचालक व प्रशिक्षिका कोमल देवांगन ने बच्चों को नृत्य की विभिन्न विधाओं से अवगत कराया और उनकी प्रतिभा को निखारने का काम किया। पेंटिंग प्रशिक्षक कुलेश्वर विश्वकर्मा ने बच्चों को चित्रकला की बारीकियां सिखाईं, वहीं आकांक्षा महानंदे ने बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट की रचनात्मक तकनीकों से अवगत कराया। आसपास के गांवों के बच्चों और उनके पालकों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बंधु वर्मा, तरुण वर्मा, मुकेश सिन्हा, सावन नायक, संध्या महानंदे, माखन यादव, उमेश निषाद और कई अन्य पालक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस समर कैंप के माध्यम से बच्चे नई-नई रचनात्मक गतिविधियां सीख रहे हैं। अच्छे संस्कार भी सीख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button