छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

सरकार ने विभाग का बंटवारा किया नहीं:संचालक तीन साल पहले ही संस्कृति विभाग के 17 कर्मचारियों को लेकर चले गए नवा रायपुर

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दो विभागों के बंटवारे का गजब मामला सामने आया है। एक अफसर ने अपने मन से दो विभागों का बंटवारा कर डाला। मामला कुछ ऐसा है कि 6 अक्टूबर 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संस्कृति और पुरातत्व विभाग को अलग करने की घोषणा की। 29 मार्च 2023 को तत्कालीन संचालक विवेक आचार्य ने अपने मन से ही दोनों विभागों के कर्मचारियों का बंटवारा कर डाला।

उन्होंने पुरातत्व संचालनालय के लिए 99 और संस्कृति के लिए 28 पद का सेटअप बनाया। यही नहीं संस्कृति विभाग में 17 कर्मचारियों को लेकर वे राजभाषा कार्यालय नवा रायपुर शिफ्ट हो गए।

यहां उन्होंने 4 लाख रुपए महीने किराया भी देना शुरू कर दिया। एक लाख रुपए कर्मचारियों के आने-जाने पर खर्च हो रहा है। कुल 38 महीनों में 2 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हो चुका है। अब मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर शासन स्तर पर दोनों विभागों के बंटवारे की प्रक्रिया शुरू हुई है।

इसके लिए समिति बनाई गई है, जो तय करेगी कि कौन कर्मचारी किस विभाग में रहेगा। यही नहीं संस्कृति विभाग को वापस रायपुर के संग्रहालय में लाने के लिए सचिव को पत्र भी लिखा है।

Related Articles

Back to top button