छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

पुलिस कमिश्नर ने किया स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण:आंखों की जांच-रूटीन हेल्थ चेकअप कराया, 300 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी करा चुके हैं जांच

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई और रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का मंगलवार को रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने निरीक्षण किया।

एमएमआई हॉस्पिटल में पिछले 10 दिनों से संचालित इस स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर डॉ. संजीव शुक्ला ने अपनी आंखों की जांच और रूटीन हेल्थ चेकअप भी कराया। इस दौरान उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आयोजन की सराहना की।

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि पिछले 10 दिनों से चल रहे इस शिविर में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के 300 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया है।

इस अवसर पर एसीपी तारकेश्वर पटेल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, महामंत्री सुनील कुकरेजा, विक्की लोहाना, युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना, रितेश वाधवा, धनेश मटलानी, रोशन ओछवानी, हरीश मांगतानी, लक्ष्मी बजाज और चंचलानी सहित अन्य पदाधिकारी-सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button