डिग्रीधारी निकला चोरी का मास्टरमाइंड: 13 बाइक चोरी का खुलासा, पहले 40 बाइक चोरी मामले में जा चुका है जेल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राजधानी में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने एक बड़े गिरोहनुमा चोरी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बीटेक डिग्रीधारी शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों से दोपहिया वाहन चुराकर लंबे समय से पुलिस को चुनौती दे रहा था। कार्रवाई में उसके कब्जे से 13 चोरी की बाइक बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत करीब 5.5 लाख रुपए आंकी गई है।
पहले 40 बाइक चोरी में जा चुका है जेल
पुलिस के अनुसार राहुल वर्मा आदतन अपराधी है। वर्ष 2023 में भी वह 40 दोपहिया वाहनों की चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद फिर सक्रिय हो गया था। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी अकेले वारदात कर रहा था या किसी संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ है। पुलिस को और चोरी के मामलों के खुलासे की उम्मीद है।



