बिग ब्रेकिंग-हरदा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसपस के 65 घर जलकर खाक, सड़क पर बिखरे टुकड़े

सच तक इंडिया रायपुर MP के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। हादसे में लगभग 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। फैक्ट्री के आसपास सड़क पर भी कुछ शव पड़े हुए दिख रहे हैं। प्रशासन ने 25 से ज्यादा घायलों को हरदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पटाखों की यह फैक्ट्री मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में है। धमाका मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुआ।

जानकारी मिली है कि फैक्ट्री के आसपास बने घरों में बारूद रखा था। धमाके के बाद 60 घरों में आग लग गई। एहतियातन 100 से ज्यादा घरों को खाली कराया गया है। हरदा के आसपास 7 जिलों की फायर ब्रिगेड बुलाई गई है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।
कुछ इमारतें गिर गई हैं। आग ने आसपास के घरों को भी जलाया। इस हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, और अधिकाधिक लोगों को घायल मिला है। हालत गंभीर है और इसके बढ़ने का अंदेशा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस ब्लास्ट के संबंध में आपात बैठक बुलाई है, और हरदा पहुंचने के निर्देश दिए हैं, साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को भी संदेश भेजा है। संघर्ष के सूचक समाचार प्राप्त होते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तत्परता से कार्रवाई में उतर गए। अग्निशमन टीम भी अग्नि को नियंत्रित करने के लिए तत्पर हो गई



