रायपुर में नशे में ड्राइविंग पर बड़ा एक्शन: यातायात पुलिस ने दो घंटे में 151 वाहन चालक पकड़े
रायपुर में नशे में ड्राइविंग पर बड़ा एक्शन: यातायात पुलिस ने दो घंटे में 151 वाहन चालक पकड़े

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कड़ा अभियान चलाया। 18 अप्रैल की रात शहर के 9 अलग-अलग स्थानों पर दो घंटे के भीतर 151 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इस अभियान का नेतृत्व यातायात एवं प्रोटोकॉल उपायुक्त विकास कुमार ने किया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई रात 11 बजे से 1 बजे के बीच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में नशे में वाहन चलाने वाले पकड़े गए।’
यातायात पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2026 में अब तक मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत 2456 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक हैं।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की जान बचाना है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि शराब के सेवन के बाद वाहन न चलाएं। जरूरत पड़ने पर कैब या अन्य सुरक्षित साधनों का उपयोग करें।



