इंदौर में अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा, ट्रक में जा भिड़ी कार; चार लोगों की मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इंदौर। इंदौर में नेमावर रोड पर देर रात बारातियों की एक कार भूसे से भरे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों मौत हो गई और 11 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना के बाद खुड़ैल पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के मुताबिक हादसा देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास उस वक्त हुआ जब दुल्हन को लेकर लौट रही बारात की गाड़ी आयशर वाहन से जा टकराई। इसमें गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और अंदर मौजूद तीन लोगों की मौत हो गई। एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और रास्ते से गुजर रहे लोगों ने वाहन में से घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

अचानक ब्रेक लगाने से हुई दुर्घटना
कार के आगे एक भूसे भरा एक वाहन चल रहा था। इसी दौरान ओवरटेक करने के चक्कर में उसने अचानक ब्रेक लगा दी। इस दौरान कार का ड्राइवर ब्रेक नहीं लगा पाया और वह सीधे आयशर वाहन से टकरा गई।



