आरोपी सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में डर का माहौल बना रहा था।युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक चाकूबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में डर का माहौल बना रहा था।

घटना 1 अप्रैल की है, जब पुलिस टीम इलाके में नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सरोना रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज के नजदीक एक युवक हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को धमका रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी चाकू रखने के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बटनदार स्टील का चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।



