क़ृषि व्यापार एवं रोजगारप्रमुख खबरें

यहां भी संकट, व्यापम परीक्षा में पूछा गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग पर सवाल

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

CG Vyapam  एलपीजी गैस सिलेंडर संकटकाल को लेकर अब व्यापम भी अपनी परीक्षाओं में सवाल पूछने लगा है। ऐसा ही एक सवाल रविवार को हुई प्रयोगशाला सहायक/सैम्पलर ग्रेड-2 पदों की लिखित भर्ती परीक्षा में पूछा गया। इसमें सही ऑप्शन क्या है के नाम से ऑनलाइन सिलेंडर बुकिंग के बारे में पूछा गया। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर के अंतर्गत यह परीक्षा हुई।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से आयोजित परीक्षा में 100 सवाल पूछे गए थे। इसमें नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का क्या नाम है? जशपुर-सामरी पाट की आकृति कैसी है? कर्क रेखा कौन से जिले से होकर गुजरती है? जैसे सवालों के साथ ही पुरातात्विक स्थल और जिले के नाम, राज्य के पर्यटन स्थल, जनगणना, संविधान से जुड़े सवाल भी पूछे गए। रायपुर में परीक्षा के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां कुल 4551 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2077 उपस्थित और 2474 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

पूछा गया ब्रिटिश कालीन अधीक्षक

एक सवाल में छत्तीसगढ के ब्रिटिशकालीन अधीक्षक का नाम पूछा गया। इसके साथ ही बस्तर में हुए भूमकाल विद्रोह से संबंधित प्रमुख व्यक्ति के नाम, नांदगांव के महंत राजा दिग्विजय दास किस खेल से संबंध रखते थे? संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा विश्व के विभिन्न देशों से चयनित ग्रामों में बस्तर जिले के किस ग्राम को पर्यटन ग्राम के रूप में चयनित किया गया है? छत्तीसगढ के शिल्पकारों-चित्रकारों से संबंधित व्यक्तित्व? जैसे सवाल किए गए।

Related Articles

Back to top button