छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
LPG सिलेंडर पर संकट के बीच रायपुर में कैसे हैं हालात, लोगों ने क्या बताया?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छत्तीसगढ़ में अब भी घरेलू गैस को लेकर जद्दोजहद जारी है और रायपुर में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लग रही हैं. लगातार बढ़ती जरूरतों और युद्ध से जुड़े हालात की वजह से गैस सिलेंडरों की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है. लोगों में साफ तौर पर घबराहट देखी जा सकती है, जिसकी वजह से लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं और काम में देरी हो रही है. गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, लेकिन उनकी होम डिलीवरी और ऑनलाइन बुकिंग में देरी हो रही है, जिससे लोगों में झुंझलाहट बढ़ रही है। ग्राहक शिकायत कर रहे हैं कि उनके ऑनलाइन ऑर्डर समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं, और कुछ लोग तो कई दिनों से इंतज़ार कर रहे हैं.


