प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

यूनानी और होम्योपैथी अधिकारी की भर्ती को लेकर आवेदन 16 अप्रैल से

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने होम्योपैथी और यूनानी अधिकारी भर्ती परीक्षा में आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई है। पहले जहां 13 मार्च से अभ्यर्थी आवेदन कर सकते थे, तारीख में फेरबदल करने के बाद अब 16 अप्रैल से पंजीयन शुरू किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए महीनेभर का समय दिया है। अधिकारियों के मुताबिक सात जून को परीक्षा रखी गई है, जिसमें प्रदेशभर के प्रमुख शहरों में केंद्र बनाए जाएंगे। होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी और यूनानी चिकित्सा अधिकारी की भर्ती परीक्षा को लेकर आयोग ने 31 दिसंबर 2025 को अधिसूचना जारी की।

Related Articles

Back to top button