रायपुर के समता कॉलोनी में पुलिस चेकिंग के दौरान एक्टिवा सवार युवक के पास से 75 लाख रुपए का नकद बरामद हुआ है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आजाद चौक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 75 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। मामला थाना आजाद चौक क्षेत्र के समता कॉलोनी का है, जहां एमसीपी प्वाइंट लगाकर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को समता कॉलोनी में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक्टिवा वाहन को रोका गया। वाहन में एक बड़ा थैला रखा हुआ था। तलाशी लेने पर थैले में भारी मात्रा में नकद रकम मिली। वाहन में सवार युवक ने पूछताछ में अपना नाम मिलन शर्मा (25), निवासी समता कॉलोनी बताया।
पुलिस द्वारा नकद राशि के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन युवक कोई संतोषजनक दस्तावेज पेश नहीं कर सका और लगातार टीम को गुमराह करता रहा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 75 लाख रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और उक्त एक्टिवा वाहन जब्त कर लिया।



