दिल्ली के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,जांच जारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नई दिल्ली देश की राजधानी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। इन ईमेल के मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला और प्रभावित स्कूलों में गहन तलाशी अभियान शुरू किया. अधिकारियों के अनुसार, ईमेल में कई स्कूलों के नाम थे, जिनमें पूर्वी दिल्ली का एल्कोन स्कूल, रोहिणी का बाल भारती स्कूल, अशोक विहार का जसपाल कौर स्कूल और माता जय कौर स्कूल शामिल हैं। धमकी भरे ईमेल सुबह स्कूल मैनेजमेंट को मिले, जिसके बाद पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को सूचना दी गई। इमरजेंसी टीमों ने स्कूल परिसर की पूरी तरह से जांच की, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली कैंट, कैम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासपुरी, वेंकटेश्वर स्कूल रोहिणी, कैम्ब्रिज स्कूल, हृस्नष्ट, द इंडियन स्कूल, सादिक नगर, स्कूल, रोहिणी, बाल भारती स्कूल, रोहिणी, एयर फोर्स स्कूल, लोधी रोड, मंगलम, इंडियन स्कूल उन स्कूलों में शामिल थे जिन्हें बम की धमकी मिली।



