किसानों की मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन कल
प्रदेश में आत्महत्या के लिए मजबूर किसानों की 28 फरवरी तक धान खरीदी करे सरकार - आम आदमी पार्टी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर जिले में नेशनल हाइवे 30,मोहन ढाबा के पास अभनपुर में गुरुवार दोपहर 12 बजे चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा
रायपुर, 28 जनवरी 2026। आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ चल 29 जनवरी 2026 को प्रदेश के हर जिले में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि सरकार छत्तीसगढ़ के अन्नदाता के खिलाफ एक के बाद एक नए नए षड्यंत्र कर आत्महत्या के लिए मज़बूर कर रही है। सरकार धान खरीदी 29 जनवरी को बंद कर रही हैं जबकि सरकार ने 31 जनवरी तक धान खरीदने की बात कही थी। सरकार ने साजिश के तहत लाखों छोटे किसानों का जबरदस्ती रकबा समर्पण करवा रही है। वहीं कुछ किसानों को आज तक टोकन नहीं मिला है। राज्य की भाजपा सरकार किसानों से जबरदस्ती रकबा समर्पण करवा रही है। टोकन के नाम पर भौतिक सत्यापन कर किसानों को अपमानित कर रही है और टोकन काटना बंद कर दी है। आम आदमी पार्टी की मांग है कि धान खरीदी 28 फरवरी 2026 तक की जाये।
इन सभी मांगों को लेकर किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी रायपुर जिला द्वारा कल 29 जनवरी 2026 को गुरुवार दोपहर 12 बजे, नेशनल हाइवे 30,मोहन ढाबा के पास अभनपुर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा ।



