छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
भोजन रसोईया संघ की मंत्री गजेंद्र यादव से 5 सूत्रीय मांग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। भोजन रसोईया संघ की मंत्रों गजेंद्र यादव से मांग की है क़ि बीजेपी के घोषणा पत्र में क्रमांक नंबर 22 में 50% मानदेय बढ़ाने कहा गया था उसे तुरंत लागू किया जाये तथा फरवरी और मार्च के बीच में जो बजट आने वाले हैं उसे बजट में हमारे रसोईया संघ की मांग शामिल करें।
रसोईया का मांग:
- सभी रसोइयों को कलेक्टर दर पर वेतन दिया जाये।
- 50% वेतन वृद्वि की जाये।
- ड्रेस कोड घोषित किया जाये।
- सभी रसोइयों को मेडिकल सुविधा दी जाये।
- रसोइयों की छटनी बंद की जाये।


