छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते गैंगवार हो गया। चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के श्याम नगर में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। रविवार देर रात दो गुटों के बीच हुए गैंगवार में चाकूबाजी से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपियों को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारते देखा जा सकता है। तेलीबांधा पुलिस ने चार आरोपी लोकेश विश्वकर्मा, रजत दौडिया, अनुज यादव और आकाश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। दिव्यांश ध्रुव अभी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान भनपुरी निवासी आदित्य कुर्रे के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक अभय सारथी (काशीराम नगर) का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। अभय की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रारंभिक जानकारी में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी, हालांकि पुलिस जांच में कुल पांच आरोपियों की भूमिका उजागर हुई है।

Related Articles

Back to top button