छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

खारून नदी में गिर रहा उद्योगों का गंदा पानी, बीरगांव की जल आपूर्ति पर मंडराया खतरा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 रायपुर। इंदौर में दूषित पानी से 16 मौतों के बाद भी राजधानी के जिम्मेदार अफसर नहीं चेते। कारा स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उरला औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों से निकलने वाला केमिकल युक्त और जहरीला पानी बिना किसी ट्रीटमेंट के सीधे खारून नदी में छोड़ा जा रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि खारून का पानी अब धीरे-धीरे जहर में तब्दील होता जा रहा है, लेकिन नगर निगम रायपुर की नींद अब तक नहीं खुली।

यह वही एसटीपी है, जहां उद्योगों से निकलने वाले दूषित जल को शुद्ध कर नदी में छोड़ा जाना चाहिए, लेकिन जमीनी हकीकत इससे ठीक उलट है। पिछले कई महीनों से एसटीपी केवल नाम का रह गया है। ट्रीटमेंट प्लांट में मशीनें खामोश पड़ी हैं, फिल्टर सिस्टम बेअसर है और केमिकल युक्त गंदा पानी नालों के जरिए सीधे खारून में बहाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button