छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

सालेम स्कूल के बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता‌ और वैज्ञानिक क्रियाशीलता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। बाल दिवस के उपलक्ष्य में सालेम इंग्लिश स्कूल में संपन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं के‌ अद्भुत प्रदर्शन से निर्णायक समता अग्रवाल (अध्यक्ष इनर व्हील क्लब महिला विंग) , प्रीति जोशी (सचिव इनरव्हील क्लब) , रश्मि सुराणा‌ कलाकार और सभी दर्शक बहुत प्रभावित हुए।शाला की प्राचार्या सपना जॉर्ज और ‌सालेम सी जी शाखा की प्राचार्या रुपाली यादव के निर्देश पर ए सोलोमन , मेनिका जॉर्ज ,आर श्रीवास्तव ,एस तिर्की , जे अराथुन , एन गांगुली , आर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संपन्न रंगोली प्रतियोगिता हाई स्कूल समूह में धारना ,सुरभि एवं साथियों को प्रथम तथा रोशनी और अनुष्का को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। मिडिल स्कूल में सृष्टि पंसारी ,सौम्या देवांगन को प्रथम स्थान तथा सिद्रा और आरिबा को द्वितीय स्थान मिला।
मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में हाई स्कूल में अल्फिया प्रथम , गरिमा द्वितीय और अदिति तृतीय स्थान पर रही जबकि मिडिल स्कूल में नूरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।।
फायरलेस कुकिंग (हाई स्कूल समूह) में अद्वैत और रौनिक प्रथम स्थान पर , विद्या और आयशा द्वितीय स्थान पर , अदीबा और वंशिका तृतीय स्थान पर रहे , साथ ही फायरलेस कुकिंग मिडिल स्कूल में कृति ,आयुषी ने प्रथम रिद्धिमा और मेघा‌ ने द्वितीय श्रिंजल और आरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों ने सोलर सिस्टम , पेरिस्कोप तथा अन्य विषयों पर वर्किंग मॉडल्स के द्वारा ‌विज्ञान के प्रति गंभीर रुचि एवं अद्भुत क्रियाशीलता का परिचय दिया ।
प्री प्राइमरी समूह में रंगभरो प्रतियोगिता में चाणक्य , अवनीश ने एवं चित्र बनाओ प्रतियोगिता में प्रणीत ,जय और अयान ने नृत्य प्रतियोगिता में नेहल , वैभव पूर्वी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया । शाला प्रबंधन द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को स्वल्पाहार वितरित किया गया।
गीत संगीत के पश्चात शिक्षकों एवं छात्रों की राज़िक 11और देबब्रत 11 टीम के बीच रोमांचक क्रिकेट मैच भी खेला गया जिसमें राजिक 11 ने बाज़ी मारी ।

Related Articles

Back to top button