छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

उत्तम जायसवाल को आम आदमी पार्टी में अहम जिम्मेदारी, बनाये गये कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर। आम आदमी पार्टी ने आप के प्रदेश में सबसे पुराने कार्यकर्ता और अन्ना आंदोलन के साथी उत्तम जायसवाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। आम आदमी पार्टी के निर्माण से लेकर आज तक उन्हें प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी थी।प्रदेश संगठन में बड़ी पकड़ होने के कारण कुछ महीनों पहले ही उन्हें प्रदेश संगठन महासचिव की भी बड़ी जिम्मेदारी दी गयी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक और प्रदेश सह प्रभारी मुकेश अहलावत द्वारा जारी पत्र में उत्तम जायसवाल को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। उत्तम जायसवाल की इस नियुक्ति पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं और अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया है।और सभी ने उम्मीद जताई हैं कि उनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयों को छुएगी और जनता की आवाज़ को और मज़बूती से उठाएगी। प्रदेश में स्वराज, अच्छी शिक्षा,बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और भ्रष्टाचारमुक्त राजनीति की नई शुरुआत होगी।

Related Articles

Back to top button