आंध्रप्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 की मौत


आंध्रप्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 की मौत
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार को एकादशी के दौरान भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, भारी भीड़ के कारण रेलिंग गिर गई। घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल ले जाया गया है। घटना के तुरंत बाद घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं, जो सुबह दर्शन के लिए पहुंची थीं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख–आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा -श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। श्रद्धालुओं की मौत से मैं गहरा दुखी हूं। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को तुरंत और उचित इलाज मुहैया कराया जाए।




