छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

एन माही फिल्म एवं माँ मालती देवी फाउंडेशन ने ज्योत जवारा विसर्जन यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

निर्माता मोहित साहू, एक्टर दिनेश साहू व एक्ट्रेस अनिकृति चौहान पूजा आरती कर किया श्रीफल भेंट

रायपुर। एन माही फिल्म एवं माँ मालती देवी फाउंडेशन ने कंकाली तालाब के पास निर्माता मोहित साहू, अभिनेता दिनेश साहू, अभिनेत्री अनिकृति चौहान सहित छालीवुड के निर्माता, निर्देशक, कलाकार मातारानी के आस्था व विश्वास के प्रतीक जोत जवारा की विसर्जन यात्रा का स्वागत कर पुष्प वर्षा व पूजा आरती की। चैत्र नवरात्रि के नवमे दिन रविवार को जोत जवारा का विसर्जन किया गया।
बतादे की अभिनेता दिनेश साहू एवं अनिकृति चौहान पेन इंडिया की हिंदी फिल्म जानकी भाग -1 में नजर आने वाले है। इससे पहले छालीवुड फिल्म गुइया 2 प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में 2 मई को रिलीज़ होने वाली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पारंपरिक सेवा जसगीत व डीजे धुमाल की धुन पर माता भक्त झूमते नाचते आगे बढ़ रहे थे। नगर के गंज मार्ग, सदर मार्ग व रायपुर रोड से अनेकों जोत जवारा विसर्जन के लिए कंकाली तालाब पहुंचे जिसके चलते माता भक्तों की भारी भीड़ काली माता मंदिर से शीतला तालाब तक बनी हुई थी। भक्त नम आंखों से माता रानी के आस्था के प्रतीक जोत जवारा को अंतिम विदाई दे रहे थे।

Related Articles

Back to top button