छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

नेहरू नगर गुरुद्वारा के सामने हुए एक सड़क हादसे में आम्रपाली निवासी महिला कमलेश अग्रवाल की दर्दनाक मौत

सच तक इंडिया रायपुर नेहरू नगर गुरुद्वारा के सामने हुए एक सड़क हादसे में आम्रपाली निवासी महिला कमलेश अग्रवाल की दर्दनाक मौत हो गई । ट्रेलर ने बाइक सवार राकेश अग्रवाल और उसकी पत्नी कमलेश को इस तरह चपेट में लिया कि ट्रक का पहिया कमलेश के ऊपर से गुजर गया। इस दर्दनाक हादसे में कमलेश का सिर धड़ से अलग हो गया ।वहीं राकेश को भी गंभीर चोट आई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इधर इस घटना की खबर लगते ही 112 की टीम घटना स्तर पर पहुंची और घायल राकेश अग्रवाल को निजी अस्पताल पहुंचाया वहीं कमलेश के शव को सुपेला अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया है । इधर इस मामले की सुपेला पुलिस जांच में जुड़ गई है और वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि हादसे का कारण स्पष्ट हो सके। इधर बताया जा रहा है कि बाइक सवार को चपेट में लेने के बाद ट्रेलर चालक वाहन से फरार हो गया है।

 

Related Articles

Back to top button