प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

IMD Weather Alert: 5 राज्यों में भयंकर चक्रवात तूफान का अलर्ट, 45 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं,13 राज्यों में शीतलहर

सच तक इंडिया रायपुर दिल्ली। देश भर में इन दिनों सर्दी ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कुछ हिस्सों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। जहां दक्षिण भारत के 5 राज्यों में भयंकर तूफान और तेज बारिश की संभावना है, वहीं उत्तर और पूर्वोत्तर के 13 राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी दिल्ली इन दिनों हिमाचल प्रदेश के शिमला जितनी ठंडी हो गई है। दिल्ली और शिमला दोनों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

राजस्थान के करौली में तापमान गिरकर 1.3 डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि मध्य प्रदेश के 12 शहरों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से भी नीचे है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में पारा माइनस में चला गया है। श्रीनगर में -6°C, कारगिल में -13.5°C, और लेह में -11.2°C तापमान दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक लो प्रेशर सिस्टम बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ सकता है। 27 दिसंबर के आसपास एक ताजा और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय और मैदानी क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना है।

इस मौसमीय प्रणाली के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा, और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 45 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है

कोहरा और शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, और उत्तर-पूर्वी राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति बनने की भी संभावना है।

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली और नोएडा में सर्दी चरम पर है। बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 5°C रिकॉर्ड किया गया। आज दिन में अधिकतम तापमान 22.9°C और न्यूनतम तापमान 10.05°C रहने का अनुमान है। अगले तीन दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button