CM भूपेश बघेल ने BJP पर लगाया झारखंड में हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप

रायपुर। झारखंड के विधायकों को छत्तीसगढ़ लाने के बाद मचे सियासी बवाल के बीच सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पहले राज्यपाल बताएं कि उन्हें चिट्ठी आई है कि नहीं। आखिर क्यों नहीं खोल रहे हैं। यह स्पष्ट करना चाहिए। सीएम ने कहा कि भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग करना चाहती है, जिससे चिट्ठी खुले उससे पहले खरीद-फरोख्त कर लें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायगढ़ रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने कहा कि झारखंड में डॉ. रमन सिंह या भाजपा को सफलता नहीं मिली, इसलिए उनका सिर शर्म से झुक गया है। यदि खरीद-फरोख्त कर लेते तो माथा ऊंचा हो जाता। भाजपा थैला लेकर खरीदने का प्रयास कर रही है। ईडी-आईटी से डराने का काम ये तो लगातार कर रहे हैं।

सीएम बघेल ने कहा, पूर्व सीएम रमन सिंह बताएं, ये तो हमारी पार्टी के और गठबंधन के विधायक आए हैं, वो तो दूसरी पार्टी के नेताओं का अपहरण कर ले जाते हैं। डरा-धमकाकर, लालच देकर, खरीद कर। मध्यप्रदेश में क्या हुआ। उस समय रमन सिंह की बोलती क्यों बंद थी। भाजपा का सिर क्यों नहीं झुका? राजस्थान के विधायकों को उठाकर ले गए थे। कर्नाटक, गोवा और अभी ताजा महाराष्ट्र के विधायकों को ले गए थे। वे क्या उनकी पार्टी के विधायक थे? भाजपा प्रजातंत्र का चीरहरण कर रही हैं। चुनी हुई सरकार को षड्यंत्रपूर्वक छल-बल से गिराओ, धमकाओ। कांग्रेस के विधायक कोलकाता में पैसा लेकर पकड़े गए थे। जेल में हैं। कौन खरीद रहा था, तब इनका सिर शर्म से नहीं झुका।


