छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

ब्रेकिंग न्यूज: आज सुबह से भिलाई स्टील प्लांट के सामने कर्मचारी नारेबाजी करते हुये कर रहे है धरना प्रदर्शन

वेतन की मांग पर धरना प्रदर्शन

सच तक इंडिया रायपुर भिलाई. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में हड़ताल का मिलाजुला असर दिख रहा है। सेल की सबसे बड़ी यूनिट भिलाई स्टील प्लांट के सभी गेटों पर कर्मचारियों को आंशिक तौर पर रोकने के बाद ड्यूटी जाने दिया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस्को बर्नपुर में हड़ताल को लेकर सबसे ज्यादा सक्रियता दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि आइएसपी में ए शिफ्ट में करीब 90 प्रतिशत हाजिरी शून्य है। पुलिस प्रशासन जोर लगा रहा है। सभी गेट पर विवाद की स्थिति बनी हुई है।

वर्कर खुद ही ड्यूटी नहीं आ रहे हैं। रात में ही करीब 2 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को वापस कर दिया गया था। चारों गेट पर कर्मचारी खुद खड़े हैं। कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि 8 बजे से गेटों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

भिलाई स्टील प्लांट में भी हड़ताल को लेकर जितना दावा किया जा रहा था, वैसा कहीं नहीं दिखा। हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। मेन गेट पर सीटू और बोरिया गेट पर इंटक और बीएमएस के बैनर दिख रहे हैं।

अन्य गेट पर एचएमएस, लोइमू, एटक, एक्टू, स्टील वर्कर्स यूनियन, इस्पात श्रमिक मंच के झंडे नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि किसी भी गेट से कोई कर्मचारी वापस नहीं लौट रहा है। चंद मिनट के ठहराव के बाद कर्मचारियों को ड्यूटी जाने दिया जा रहा है।

इस वजह से बीएसपी प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। रेम मिल, यूआरएम और क्रेन ऑपरेशन से जुड़े कर्मचारियों के बारे में बताया जा रहा है कि वे ड्यूटी नहीं गए हैं। कर्मचारी खुद से ही ड्यूटी से नदारद हैं।

बीएसपी केहड़ताल को सफल बताया जा रहा है। 100 प्रतिशत हड़ताल को सफल बताया गया है। पांच रैक आयरन ओर का डिस्पैच होता है, जो खतरे में पड़ गया है।यूनियन चुनाव की वजह से वहां भी कोई यूनियन विवाद करने के मूड में नहीं है। हर गेट पर शांति का माहौल है। हाथों में झंडे और बैनर लिए यूनियन नेता समर्थन मांग रहे हैं। लेकिन, कर्मचारी ड्यूटी जाते हुए नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button