छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : जातिगत समीकरण में भाजपा कांग्रेस को टक्कर देगी AAP 

सच तक इंडिया रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा का अगले माह उपचुनाव होने वाला है, जिसमें आम आदमी पार्टी भी दम ख़म से मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। जानकारी अनुसार संभावित दावेदारों कि सूची बनाई जा रही है जिसे दिल्ली हाईकमान ही फाइनल नाम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रानी आकांक्षा सिंह प्रमुख दावदारों में दिख रहें हैं। रायपुर दक्षिण विधानसभा में अन्य पिछड़ा वर्ग में साहू समाज और मुस्लिम समाज के मतदाताओं का प्रभुत्व है जो कि हार जीत के समीकरण में मुख्य भूमिका मे हैं। दक्षिण विधानसभा में भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में कड़ा मुकाबला हो सकता है ¡

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Back to top button