विधायक देवेंद्र यादव बयान दर्ज कराने पहुंचे थाने! MMS कांड से जुड़े साक्ष्य पेश करने दिया गया था नोटिस

सच तक इंडिया रायपुर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सोमवार को MMS कांड के मामले में अपना बयान दर्ज कराने भिलाई नगर थाने पहुंचे। भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी और थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने उनका बयान दर्ज किया। इस दौरान विधायक देवेंद्र ने कहा कि इस मामले में भाजपा राजनीति कर रही है। गृहमंत्री कहते हैं कि वो इसकी जांच कराएंगे, जबकि उन्होंने खुद एफआईआर दर्ज कराकर मांग की है इसकी जांच की जाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भिलाई नगर थाने में थाना प्रभारी कक्ष के अंदर विधायक देवेंद्र यादव का डेढ़ घंटे तक बयान दर्ज किया गया। इस दौरान MMS कांड से जुड़े मामले में उनसे कई सवाल भी पूछे गए। विधायक ने कहा कि उन्होंने पहले ही इस मामले के सभी साक्ष्य पुलिस को दे दिए थे। पुलिस के द्वारा वीडियो की जांच कराई गई थी। पुलिस को और जो भी जानकारी इसमें उनसे चाहिए वो दे देंगे। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान एक MMS वायरल हुआ था। उसमें एक युवक एक लड़की के साथ नाजायज संबंध स्थापित करते हुए दिखाया गया था। भाजपा के कुछ लोगों ने ऐसा दावा किया था कि MMS में महिला के साथ जो सख्स है वो विधायक देवेंद्र यादव है। इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव ने खुद एक प्रेस कांफ्रेस बुलाई थी और रो-रोकर कहा था कि ये फर्जी एमएमएस उन्हें बदनाम करने के लिए विपक्षी लोगों द्वारा जारी किया गया था।

विधायक देवेंद्र यादव ने ये भी दावा किया था कि MMS में दिख रहा व्यक्ति देवेंद्र यादव नहीं है। उन्होंने कहा था कि वो MMS चार महीने पहले उनके पास आया था। इसको लेकर उन्होंने भिलाई नगर थाने में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने उस MMS की जांच भी कराई थी, जिसमें यह बताया गया कि एमएमएस में दिख रहा व्यक्ति देवेंद्र यादव नहीं है।
बयान दर्ज कराने विधायक के साथ गए उनके करीबियों ने बताया कि थाने में इस केस से जुड़ी एक पुरानी फाइल थी। उसमें सभी साक्ष्य थे और पुराने अधिकारियों की जांच रिपोर्ट भी थी। अब वो फाइल पुलिस को नहीं मिल रही है। ऐसा क्या हो गया कि थाने के अंदर से इतनी महत्वपूर्ण फाइल गायब हो गई है। पुलिस कह रही है कि वो उस फाइल को खोज रहे हैं। आखिर मामला दर्ज होने के 4 महीने बाद विधायक देवेंद्र यादव के बयान लेने की सुध पुलिस को कैसे आई। ये पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित होकर काम किया जा रहा है।


