प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

भारत ने रच दिया इतिहास, T20 WC में सबसे छोटे स्कोर का बचाव किया; पाकिस्तान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

सच तक इंडिया रायपुर स्पोर्ट्स न्यूज़। भारत ने टी20 विश्व कप 2024 में इतिहास रच दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ ही टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड बना दिए। यह टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम की पाकिस्तान पर सातवीं जीत रही। दोनों के बीच कुल आठ मुकाबले हुए हैं और भारत ने सात मैचों में जीत हासिल की है। एक में पाकिस्तान को जीत मिली। यह टी20 विश्व कप में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैचों की विनिंग स्ट्रीक है। टीम इंडिया ने इस मामले में पाकिस्तान और श्रीलंका को पीछे छोड़ा। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ और श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप में छह-छह मैच जीते थे। अब भारतीय टीम सबसे आगे हो गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत ने सबसे छोटे स्कोर का बचाव किया

इतना ही नहीं भारत ने टी20 विश्व कप में सबसे छोटे टोटल का बचाव किया है। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका की बराबरी की। दोनों ने 120 रन के लक्ष्य का बचाव किया है। श्रीलंका ने ऐसा 2014 टी20 विश्व कप में चटगांव में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। वहीं, टी20 में भारतीय टीम द्वारा बचाया गया यह सबसे कम स्कोर भी है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 139 रन के लक्ष्य का बचाव किया था।

बुमराह ने कर दिया कमाल

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में किसी टीम द्वारा बचाया गया यह दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। 2021 में जिम्बाब्वे ने हरारे में पाकिस्तान को 119 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं करने दिया था। इसके बाद टीम इंडिया है। भारत की जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह रहे। उन्होंने 14 रन देकर तीन विकेट लिए। बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह आठ महीने के अंदर दूसरी बार है जब किसी आईसीसी टूर्नामेंट में बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप में बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ 19 रन देकर दो विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

Related Articles

Back to top button