संगम नगरी पहुंचे PM मोदी, बोले- मैं आपको गारंटी देता हूं, मैं आपके लिए दिन-रात मेहनत करूंगा

सच तक इंडिया रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम नगरी प्रयागराज पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रयागराज की जनता में उत्सव का माहौल है। उन्होंने कहा कि आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुनियां में भारत की आवाज बुलंद हुई है। वहीं, शहजादे विदेश में देश को बदनाम करते हैं। पीएम ने कहा कि मैं आपको गारंटी देता हूं, मैं आपके लिए दिन-रात मेहनत करूंगा, पहले से भी ज्यादा मेहनत करूंगा। 2024 भारता का भविष्य तय करेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!2024 का ये चुनाव तय करेगा कि भारत के भविष्य की त्रिवेणी किधर बहेगी। आप भी देख रहे हैं कि आज भारत की पहचान कैसे होती है? भारत की पहचान अब Expressways और Infrastructure से होती है। बड़े-बड़े देश मुझसे कहते हैं कि भारत की digital technology मुझे भी चाहिए। भारत अब दुनिया में अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। भारत आज G20 का आयोजन करवाता है, तो पूरी दुनिया हैरान हो जाती है। यही तो प्रयागराज का मिजाज है, यहां के लोग न किसी से दब के रहते हैं, न किसी से डर के रहते हैं।
वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि सपा-कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों को भारत की तारीफ हजम नहीं होती। कांग्रेस के शहजादे भारत को गाली देने के लिए विदेश जाते हैं। ये इंडी गठबंधन वाले चुनाव भी किस एजेंडा पर लड़ रहे हैं?
पीएम ने कहा कि मोदी का मंत्र है, विकास भी विरासत भी। अभी अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है, अब निषादराज के श्रृंगवेरपुर का विकास किया जाएगा। श्रृंगवेरपुर राम मन गमनपथ का प्रमुख तीर्थ बनेगा। क्या सपा-कांग्रेस वाले कभी भी ये काम करेंगे? सपा-कांग्रेस के शहजादों को अपने परिवार के आगे कुछ भी दिखता नहीं है। प्रयागराज में होने वाले कुंभ का उदाहरण देखिए… सपा-कांग्रेस के समय क्या होता था? भीड़ में भगदड़ मच जाती थी। लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती थी। हर तरफ अव्यवस्था होती थी। उन्हें कुंभ से ज्यादा अपने वोटबैंक की चिंता रही है। अगर कुम्भ के लिए ज्यादा कुछ करते दिख गए, तो कहीं उनका वोट बैंक बुरा न मान जाये, इन्हें इसका डर रहता था। सपा-कांग्रेस में तुष्टिकरण का competition होता था।
सपा सरकार में माफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा करता था, अब उनके अवैध महल तोड़कर भाजपा सरकार गरीबों के लिए घर बनवाती है। युवा कभी भूल नहीं सकते, सपा सरकार कैसे आपके सपनों का सौदा करती थी। मेहनत आपकी, योग्यता आपकी लेकिन नौकरी किसे मिलती थी? नौकरी मिलती थी जाति देखकर, नौकरी मिलती थी घूस देने वालों को। जो लोग आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं, जिन्हें अदालत ने दोषी साबित किया है, इन लोगों की आंखों में मोदी चौबीसों घंटे खटकता है। लेकिन इनकी लाख कोशिशों के बावजूद मैं आपकी सेवा में डटा रहूंगा। मैं दिल से जनता की सेवा करता हूं, देश की जनता से मेरा दिल का रिश्ता है, इसलिए हर दिल में मोदी है।


