प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

CHSE Odisha Result: ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं कला संकाय के नतीजे घोषित, छात्राओं ने मारी बाजी

CHSE Odisha Result 2022: ओडिशा बोर्ड (Odisha Board) द्वारा कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम (CHSE Odisha Result 2022) के रिजल्ट की आज घोषणा कर दी गयी. सीएचएसई ओडिशा द्वारा  अधिकारिक वेबसाइट http://orissaresults.nic.in पर छात्र जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था वे रिजल्ट जारी होने के बाद अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया
परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कला संकाय में छात्रों का पास प्रतिशत 32.46 फीसदी रहा है तो वहीं 49.64 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता पाई है। बता दें कि सीएचएसई ओडिशा 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं। हालांकि, जो इतना स्कोर नहीं करेंगे, उन्हें पूरक परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। पूरक परीक्षाओं के बारे में विवरण जल्द ही राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button