छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

प्रियंका गांधी का पीएम पर तंज, चुटकी बजाकर रोक देते हैं युद्ध तो महंगाई कम क्यों नहीं करते

सच तक इंडिया रायपुर राजनादगांव। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी राजनांदगांव के ग्राम मोहड़ पहुंची। जहां कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रही हैं।मंच पर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कवासी लखमा, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, विधायक दलेश्वर साहू और अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की आपकी जो धरती है वह खास धरती है, 5 साल तक यह कांग्रेस की सरकार रही है, भूपेश बघेल ने यहां काम किया अभी भाजपा की सरकार है आप समझ गए होगे की कांग्रेस ने क्या काम किया। भूमिहीन लोगों को न्याय मिला, आगनबाड़ी की मितानिनों का मानदेय बढ़ाया गया, गोबर खरीदा गया। कांग्रेस शासन काल में सभी काम हुए अभी आप भाजपा काल में देख रहे हैं क्या हो रहा है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अपनी मेहनत से यहां के लोगों ने कामयाब प्रदेश बनाया है। आपके प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, पांच सालों में प्रदेश के लिए बहुत काम किया गया। कांग्रेस सरकार में किसानों का कर्ज माफ किया गया। धान का समर्थन मूल्य बढ़ा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का मानदेय बढ़ाया गया, आज भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। कांग्रेस की सभी योजनाओं को भाजपा सरकार ने बन्द कर दिया।

केन्द्र सरकार पर प्रियंका गांधी का हमला प्रियंका गांधी ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी क्यों खत्म नहीं की, 10 सालों में महगांई क्यों कम नहीं हुई, देश में महिलाओं के साथ आत्याचार किया गया, अपने क्यों कुछ नहीं किया। प्रियंका गांधी ने मोहड़ के सभा में प्रधानमंत्री पर साधा निशाना।

प्रियंका का पीएम मोदी पर हमला जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा की मेरे किसान भाई बैठे हैं, कितना सहोगे, खेती से किसान मजबूत होता था आज क्या हो रहा है। मोदी जी इतने बड़े नेता हैं कि चुटकी बजाकर युद्ध रोक देते हैं तो महंगाई कम क्यों नहीं करते, हाथरस में, असम में महिलाओं पर अत्याचार हुआ मोदी जी ने मुंह फेर लिया, मोदी जी ने अत्याचारियों को बचाया है, बड़े- बड़े उद्योगपतियों के 16 हजार करोड़ माफ़ कर दिया, किसान रो रहा था आंदोलन कर रहा था पीएम घर से बाहर नहीं निकले उनकी बात सुनने। दुनिया के सबसे बड़े नेता कहे जाने वाले दुनिया भर में दिखते हैं, लेकिन आमजनता के बीच दिखाई नहीं देते।

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं हमें पांच साल और दो हम संविधान बदल देंगे, इसका क्या मतलब है, संविधान हमें सभी अधिकार देता है, आजादी देता है, इस देश के लोगों ने संविधान के लिए खून पसीना बहाया है, ये नेता इसी संविधान को बदलना है.

Related Articles

Back to top button