दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा के लिए पेयजल की व्यवस्था

सच तक इंडिया रायपुर– 13 अप्रैल 2024 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्लेटफॉर्मों पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है रायपुर रेल मंडल पर रेल प्रशासन के द्वारा यात्रियों के लिए निशुल्क सादा एवं ठंडा पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध है यात्री इस सुविधा का लाभ रायपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्थित वाटर बूथ और वाटर कूलर में लगे नलों से पेयजल प्राप्त कर लाभान्वित हो रहे हैं रायपुर रेल मंडल के रायपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 01 पर निशुल्क आर ओ वॉटर बूथ भी लगाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों के प्लेटफार्म पर यात्रियों की पेयजल व्यवस्था के लिए 283 वाटर बूथ पर लगभग 953 नल एवं ठंडे पानी के लिए 104 वाटर कूलरों पर लगभग 307 नल पेयजल की व्यवस्था के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।
इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशनों के स्टालों पर निर्धारित दरों पर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की व्यवस्था भी उपलब्ध है। यात्रीगण अपनी सुविधा अनुसार पेयजल के लिए सभी व्यवस्थाओं का लाभ उठा सकते हैं।



