9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जा रहा है “राष्ट्रीय डाक सप्ताह”


रायपुर। परिमंडल कार्यालय, प्रधान डाक कार्यालय, जयस्तम्भ चौक रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में सहायक निदेशक छत्तीसगढ़ परिमंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय डाक विभाग प्रतिवर्ष राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाता है, जिसकी शुरुआत 1874 में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) की स्थापना की वर्षगांठ पर विश्व डाक दिवस (09 अक्टूबर) से होती है। विश्व डाक दिवस का उददेश्य लोगों और व्यवसायों के दैनिक जीवन में डाक विभाग की भूमिका और वैश्विक, सामाजिक और आर्थिक विकास में डाक की भूमिका के बारे में जागरुकता पैदा करना है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के सभी संभागीय कार्यालयों में प्रतिदिन विषयवार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान आयोजित निम्नलिखित कार्यक्रमों में जनता को डाक विभाग की सभी सेवाओं की जानकारी भी दी जा रही है। इस वर्ष का विश्व डाक दिवस का विषय हैः
One Postal Network, Infinite Possibilities.
विवरण :
09-10-2026 ,शुक्रवार,लिए को विश्व डाक दिवस (डाक सप्ताह का प्रारंभ ) 12-10-2026 ,सोमवार को फन विद फिलाटेली दिवस
13-10-2026 ,मंगलवार को वित्तीय समावेशन एवं नागरिक केंद्रित सेवा दिवस,14-10-2026 बुधवार को मेल्स एवं पार्सल्स दिवस,
15-10-2026 ,गुरुवार को टेक्नोलॉजी एवं नवाचार दिवस
विश्व डाक दिवस : “एक डाक नेटवर्क, अनंत संभावनाएँ” थीम के तहत, इस साल का अभियान एकजुट वैश्विक डाक नेटवर्क की ताकत को दर्शाते हुए लोगों, व्यवसायों और समुदायों के लिए इससे पैदा होने वाली कई संभावनाओं का उत्सव मना रहे हैं। लोगों को आपस में जोड़ने से लेकर आवश्यक सेवाएं पहुॅचाने तक, डाक सेवा दुनिया भर में अवसरों के नए रास्ते खोलती रहती है। विश्व डाक दिवस 2026 का लोगो प्रेरणादायक थीम “एक डाक नेटवर्क, अनंत संभावनाएँ” को दर्शाता है।


