छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

67 साल के हुए मुकेश अंबानी:संपत्ति को लेकर भाई अनिल से हुआ था विवाद, नई पीढ़ी में न हो ऐसा इसलिए खुद सौंप रहे कमान

सच तक इंडिया रायपुर आज 19 अप्रैल 2024 को मुकेश अंबानी का जन्मदिन है। वे 67 साल के हो गए हैं। दुनिया के 11वें सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी उम्र बढ़ने के साथ अपने साम्राज्य को अगली पीढ़ी को सौंपने के प्लान पर भी काम कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वे चाहते हैं कि पिता धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद भाई अनिल अंबानी से संपत्ति के बंटवारे को लेकर जो विवाद हुआ था, वैसा उनके बेटों और बेटी के बीच न हो। ऐसे में 28 दिसंबर 2023 को अपने पिता धीरूभाई के जन्मदिन पर मुकेश ने कहा था- ‘रिलायंस का भविष्य आकाश, ईशा, अनंत और उनकी पीढ़ी का है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे जीवन में और ज्यादा अचीव करेंगे, और मेरी पीढ़ी के लोगों की तुलना में रिलायंस के लिए अधिक उपलब्धियां लाएंगे।’

मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं। आकाश-ईशा और अनंत। 2022 में मुकेश ने अपने बड़े बेटे आकाश को रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड का चेयरमैन बनाया था। ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल को संभाल रही हैं और अनंत अंबानी न्यू एनर्जी बिजनेस को देख रहे हैं।

तीनों को रिलायंस के बोर्ड में भी शामिल किया गया है। मुकेश अंबानी ने 2023 की AGM में इसकी घोषणा की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि वह ‘अगली पीढ़ी’ के लीडर्स को तैयार करने पर फोकस करते हुए अगले 5 साल तक कंपनी के चेयरमैन और CEO बने रहेंगे।

कितना बड़ा है रिलायंस का साम्राज्य?

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत में सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर कॉर्पोरेशन है। टेक्सटाइल और पॉलिएस्टर से शुरू हुआ कंपनी का सफर आज एनर्जी, रिटेल, एंटरटेनमेंट और डिजिटल सर्विस में फैल गया है। रिलायंस के पास सिंगल लोकेशन पर दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी है।

रिलायंस का मार्केट कैप करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है। ये प्राइवेट सेक्टर में कस्टम और एक्साइज ड्यूटी का सबसे बड़ा पेयर है। रिलायंस के कोई न कोई प्रोडक्ट या सर्विस का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय करता है।

Related Articles

Back to top button