छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रामकृष्ण केयर अस्पताल ने कैंसर मरीजों का बनाया सहायता समूह

रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य की चिकित्सा क्षेत्र की सबसे बड़ी संस्थान रामकृष्ण केयर अस्पताल ने कैंसर से पीड़ित लोगों का एक सहायता समूह गु्रप बनाया, इस गु्रप का नाम ‘ विश्वास ‘ दिया गया है| कैंसर मरीजों के लिए बनाएं गए इस विश्वास गु्रप में कैंसर मरीजों को क्या-क्या सावधनियां रखनी चाहिए, कैसा खानपान होना चाहिए इत्यादि जानकारियाँ दी जाएगी|

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस समूह को गुरूवार दिनांक 29.06.2023 को रामकृष्ण केयर अस्पताल के संचालक डॉ. संदीप दवे, डॉ. रवि जायसवाल एवं डॉ. मनोज सोनी ने लांच किया इस अवसर पर एक सौ से भी अधिक कैंसर पीड़ित आए और इस ‘ विश्वास ‘ गु्रप में शामिल हुए |

इस ‘ विश्वास ‘ गु्रप के लाँचिंग के अवसर पर केक काटा गया, साथ ही इस अवसर पर कैंसर पीड़ित लोगों को आकर्षक गेम खिलाएं गए जिसमें विजेता को गिफ्ट प्रदान किया गया|

इस अवसर पर डॉ. संदीप दवे, डॉ. रवि जायसवाल एवं डॉ. मनोज सोनी ने कैंसर से पीड़ित लोगों को इस जंग से कैसे जीतना है इसके तरीके बताएं | क्या – क्या सावधानियाँ उन्हे रखनी है इत्यादि अनेक महत्वपूर्ण जानकारी दी गई |

इस ‘ विश्वास ‘  गु्रप में कैंसर पीड़ित लोग, उन्हे होने वाली परेशानियाँ शेयर कर सकते हैं और इस कठिन दौर में होने वाले अच्छे-बुरे अनुभव भी शेयर कर सकते हैं |

रामकृष्ण केयर अस्पताल की इस अनोखी पहल को लोगों ने सराहा है और संभावना है कि इस ग्रुप में आगे भी कई लोग जुड़ेंगे और कैंसर जैसी जटिल बीमारी पर विजय पाने हेतु अनेक जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे|

Related Articles

Back to top button