छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

5 आईएएस अधिकारी का तबादला:जीपीएम के कलेक्टर संतोष देवांगन 65 दिन में बदले गए

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को 5 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया। इससे में सबसे चौकाने वाला नाम गौरेला-पेण्डा-मरवाही के कलेक्टर संतोष देवांगन का है। करीब 65 दिन पहले इन्हें कलेक्टर बनाकर भेजा गया था। अब इनकी नई पोस्टिंग स्कूल शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के रूप में हुई है।

इनकी जगह विजय दयाराम के. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। वे तकनीकी शिक्षा में संचालक थे। इसी तरह हेमंत रमेश नंदनवार को संचालक तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है

जनवरी से अब तक 61 आईएएस बदले गए जनवरी से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ में 61 से अधिक आईएएस और 19 से अधिक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा चुका है। फरवरी में बलौदाबाजार-भाटापारा समेत कुछ जिलों में आंशिक बदलाव किए गए थे।

5 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां या अतिरिक्त प्रभार दिए गए थे। मई में सरकार ने थोक में ट्रांसफर किए, जिसमें 43 आईएएस बदले गए। इस सूची के तहत आधे से ज्यादा जिलों के कलेक्टर, संभागों के कमिश्नर और मंत्रालय स्तर के सचिवों को बदला गया था।

इसी तरह इस माह ही 8 आईएएस और 19 राज्य सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए। अब 5 आईएएस को नई पोस्टिंग दी गई है।

Related Articles

Back to top button