छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

 35 पौवा मात्रा 6लीटर 300 मिली लीटर शराब के साथ आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नु गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी तारतम्य में दिनांक 09.04.2024 को थाना आमानाका थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत साकरे मुर्गी फार्म के पास रहने वाला मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नु घर बाहर अपने पास शराब रखा हुआ है जो शराब को सफेद रंग के कपडे के थैला मे रखा हुआ है कि सुचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी आमानाका को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने निर्देशन पर मुखबीर की सुचना मे बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी मनप्रति सिह उर्फ मन्नु पिता स्व सुरेन्द्र सिंह उम्र 29 साल निवासी साकरे मुर्गी फार्म के पास थाना आमानाका रायपुर छ0ग0 के पास रखे थैला की तलाशी लेने पर थैला में 35 पौवा देशी मशाला शराब रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फमन्नु को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 पौवा देशी मदिरा शराब 6लीटर 300 मिली लीटर किमती 5250/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में *अपराध क्रमांक 178/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट* का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी-मनप्रति सिह उर्फ मन्नु पिता स्व सुरेन्द्र सिंह उम्र 29 साल निवासी साकरे मुर्गी

फार्म के पास थाना आमानाका रायपुर छ0ग0

Related Articles

Back to top button