छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

28 अक्टूबर को हड़ताल पर रहेंगे BSP-सेल के कर्मचारी…..बोरिया गेट पर खड़े होकर राहगीरों को नेताओं ने बांटे पर्चे

सच तक इंडिया रायपुर दुर्ग जिले में बीएसपी और सेल की सभी इकाइयों के कर्मचारी संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले 28 अक्टूबर को बड़ी हड़ताल करने जा रहे हैं। हड़ताल से 6 दिन पहले बीएसपी के अलग-अलग यूनियनों के नेता बोरिया गेट पहुंचे और बीएसपी कर्मचारियों को पर्चे बांटकर अपनी मांगों से अवगत कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, 28 अक्टूबर को इस हड़ताल में बीएसपी सहित सेल के सभी प्लांट और खदान में काम करने वाले कर्मचारी शामिल होंगे। इस हड़ताल में संयुक्त ट्रेड यूनियन के 8 यूनियन शामिल हैं। उन्होंने हड़ताल को व्यापक रूप देने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर सभी यूनियन के नेता मंगलवार सुबह-सुबह बोरिया गेट पहुंचे। उन्होंने बीएसपी के कर्मचारियों को ड्यूटी आते-जाते अपनी मांग और हड़ताल से जुड़ा पर्चा बांटकर जागरूक किया। पर्चा में सभी कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई है।

बीएसपी नेताओं ने बताया कि, वो लोग 9 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल करने जा रहे हैं। जो पर्चा वो लोग बांट रहे हैं, उसमें 2017 से प्रभावी वेतन समझौते, भ्रामक बोनस फार्मुला, ठेका कर्मचारियों को वेतन देने, ठेकाकर्मियों के ईएसआई की सीमा बढ़ाने, बोनस सहित अन्य कई मांग शामिल हैं।

बीएमएस के अध्यक्ष चिन्ना केशवलु ने बताया कि, यह हड़ताल पूरे देश के स्टील प्लांट और खदानों में होगी। इसे सफल बनाने सुबह से ही सभी यूनियन के लोग पर्चे बांटकर माहौल बना रहे हैं। इधर, प्लांट के अंदर भी यूनियन के लोग लगातार बैठकें लेकर हड़ताल को सफल बनाने सभी का समर्थन ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button