सहायक शिक्षक-व्याख्याता भर्ती 2026: वायरल फर्जी आदेश पर VYAPAM सख्त, पुलिस में शिकायत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर: सहायक शिक्षक और व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2026 (SEAT-26) से संबंधित एक फर्जी निर्देश पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने से परीक्षार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। दस्तावेज़ में परीक्षा से जुड़ी भ्रामक और गलत जानकारियां दी गई थीं, जिससे अभ्यर्थी भ्रमित हो गए।

VYAPAM ने फर्जी दस्तावेज़ को बताया पूरी तरह झूठा
मामले के संज्ञान में आते ही छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) के अधिकारियों ने वायरल हो रहे निर्देश पत्र की जांच की। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह दस्तावेज़ पूरी तरह फर्जी है और आधिकारिक तौर पर Vyapam द्वारा जारी नहीं किया गया है। इसके बाद संस्था ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल कार्रवाई की।
कंट्रोलर हिमांशु अग्रवाल ने दर्ज कराई FIR
CG Vyapam के कंट्रोलर हिमांशु अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित थाना राखी में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। FIR में अज्ञात व्यक्ति पर फर्जी निर्देश पत्र तैयार कर सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक रूप से वायरल करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और स्रोत की पहचान करने में जुटी हुई है।

अभ्यर्थियों से सतर्क रहने की अपील
Vyapam प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे किसी भी अप्रमाणित सोशल मीडिया पोस्ट या वायरल दस्तावेज़ पर भरोसा न करें। परीक्षा से संबंधित सही और आधिकारिक जानकारी केवल CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट एवं प्रमाणित माध्यमों पर ही जारी की जाएगी। विभाग ने जल्द ही आधिकारिक सूचना जारी करने के संकेत भी दिए हैं।


