छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

16 किलो 441 ग्राम गांजा के साथ आरोपी बृन्दावन नूरनाका गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी तारतम्य में दिनांक 07.05.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि रेल्वे स्टेशन पार्किंग नम्बर 07 रेल्वे टिकट काउंटर के पीछे, थाना गुढियारी क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति जो सिर पर छोटे-छोटे बाल तथा दाढी रखा है, पिंक काले रंग का फुल टीशर्ट तथा काला पैन्ट पहना है तथा अपने पास एक हरा रंग का एक कत्था रंग का बैग में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने हेतु अपने पास रखा है तथा बिक्री करने के फिराक में है सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना प्रभारी गुढियारी को सूचना की तस्दीक पर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर थाना गुढियारी एवं एन्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा मुखबीर के बताये गये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया, पूछताछ से अपना नाम बृन्दावन नूरनाका पिता बुदरू नूरनाका उम्र 32 वर्ष साकिन सिकवन्द थाना बिसमकटक जिला रायगढा हाल मुनीगुडा रेल्वे स्टेशन के सामने थाना मुनीगुडा जिला रायगढा उडिसा का होना बताया। उनके पास रखे दो बैग के अंदर की तलाशी लेने पर बैग के अंदर गांजा होना पाया गया। आरोपी बृन्दावन नूरनाका पिता बुदरू नूरनाका उम्र 32 वर्ष साकिन सिकवन्द थाना बिसमकटक जिला रायगढा हाल मुनीगुडा रेल्वे स्टेशन के सामने थाना मुनीगुडा जिला रायगढा उडिसा के कब्जे से 16 किलो 441 ग्राम गांजा किमती 2,60,000/- रूपये एवम नगद 1000/- रूपये एवं एक पुराना मोबाईल जुमला किमती 2,63,000/- रूपये जप्त कर आरेापी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध.क्र. 370/2024 धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।

नाम आरोपी – बृन्दावन नूरनाका पिता बुदरू नूरनाका उम्र 32 वर्ष साकिन सिकवन्द थाना बिसमकटक जिला रायगढा हाल मुनीगुडा रेल्वे स्टेशन के सामने थाना मुनीगुडा जिला रायगढा उडिसा

Related Articles

Back to top button