छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

16 किलो 441 ग्राम गांजा के साथ उड़ीसा राज्य का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर बृन्दाबन नूरनाका गिरफ्तार

थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रायपुर रेलवे स्टेशन नम्बर 07, गुढ़ियारी पास आरोपी को पकड़ा गया रंगे हाथ।

आरोपी है मूलतः उडीसा का निवासी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपी के कब्जे से 16 किलो 441 ग्राम गांजा, नगदी 1,000₹ तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,63,000/- रूपये।

आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 370/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है पंजीबद्ध।

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 07.05.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारोटिक्स टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रायपुर रेलवे स्टेशन नम्बर 07, गुढ़ियारी पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कहीं जाने के फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री मणिशंकर चंद्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बृन्दावन नूरनाका निवासी रायगढ़ा, उड़ीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा बृन्दाबन नूरनाका को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 16 किलो 441 ग्राम, नगदी 1,000₹ तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 2,63,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 370/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी- बृन्दाबन नूरनाका पिता बुदरू नूरनाका निवासी मुनीगुड़ा, रायगढ़ा, उड़ीसा।

कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्र.आर. संतोष दुबे, आर. मुनीर रजा, घनश्याम साहू, रवि तिवारी, कलेश्वर कश्यप, पुरूषोत्तम सिन्हा तथा थाना गुढ़ियारी से सउनि प्रफुल्ल परीछा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Back to top button