राजधानी रायपुर में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मार कर की हत्या, फिर मां को दी हत्या की सूचना

सच तक इंडिया रायपुर। राजधानी रायपुर में आधी रात को बड़े भाई पियूष झा ने छोटे भाई पराग झा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। रिंगरोड नंबर 3 स्थित सफायर ग्रीन फेस 2 निवासी आरोपी बड़ा भाई पियूष झा अपने छोटे भाई के साथ किराये में रहता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही दोनों इस नए घर में आए थे। घर किराए का है। रविवार देर रात जब आरोपी की मां ने आरोपी पीयूष झा को फोन किया और पूछा कि तुमने खाना खाया क्या,तो उसने अपनी मां को फोन पर बताया कि मैनें अपने भाई पराग की गोली मारकर हत्या कर दी है।
पुलिस को घटना की सूचना रविवार रात 11:30 बजे मिली। जिसके बाद एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चन्द्राकर, थाना प्रभारी विधानसभा दीपक पासवान घटना स्थल पहुंचे। घटना स्थल पर मृतक की मां ने बताया कि मृतक पराग झा को उसका बड़ा भाई पीयूष झा गोली मारकर अपनी कार से भाग गया है। जिसके बाद शहर में तुरंत नाकेबंदी की गई।
आरोपी के कार का नंबर और मोबाइल नंबर पता कर उसको डीडीनगर क्षेत्र पकड़ा गया। मृतक की मां ने बताया कि आरोपी और मृतक दोनों एक साथ ड्रोन रिपेयर का कार्य करते हैं। दोनों भाइयों के बीच आए दिन मारपीट होती थी। आरोपी नशे का आदी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी जब्त कर ली है।



