1 किलोग्राम गांजा के साथ उडीसा का 1 अन्तर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसी तारतम्य में दिनांक 05/02/2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेल्वे स्टेशन गेट नम्बर 2 के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को चिन्हाकिंत कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम लुकस डीगल निवासी जिला किधमल उडीसा का होना बताया टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 01 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 10,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 54/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – *लुकस डीगल पिता पुलेन्द्र डीगल उम्र 36 साल वर्ष निवासी बुरगीनाजु थाना टिवावले जिला किधमल उडीसा।



