छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
Trending

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियो द्वारा आयोजित किया गया माह के प्रथम रविवार 10:00 बजे 10 मिनट अपने पूर्वजों के नाम कार्यक्रम

रायपुर। राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी आयोजन के तहत आज रायपुर में शहीद स्मारक भवन में माह के प्रथम रविवार को 10:00 बजे 10 मिनट अपने पूर्वजों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीतों का गायन किया गया साथ ही साथ रायपुर और दुर्ग जिले से आए अनेक स्वतंत्रता संग्राम उत्तराधिकारियो द्वारा अपने पूर्वजों की पद रज भी लाई गई उसे एवं पूर्व में संग्रहित प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पद रज को कलश में स्थापित कर उनकी पूजा की गई। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के अध्यक्ष सर्व श्री मुरली मनोहर खंडेलवाल,अशोक कुमार रायचा, राजेंद्र कुमार चतुर्वेदी ,डॉक्टर किशोर अग्रवाल, पीएन तिवारी महेश वर्मा, महेश दुबे, दानेश चंद्राकर, श्री सुरेश मिश्रा बंसी लाल यादव, श्रीमती शकुंतला तिवारी, सुश्री रमा जोशी ,डॉ रेखा जोशी, श्रीमती प्रभा शर्मा, डॉ मीनाक्षी तिवारी, राजेश अग्रवाल , संदीप नाकाले, उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Back to top button