सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाले आरोपी को जमानत…भिलाई में भड़का धर्म विशेष समुदाय

सच तक इंडिया रायपुर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोशल मीडिया पर धर्म को विवादित पोस्ट के आरोपी को भिलाई तीन पुलिस ने गिरफ्तार किया, लेकिन 24 घंटे के अंदर जमानत मिल गई। विशेष संप्रदाय के लोग फिर से विरोध में उतर आए। उन्होंने भिलाई तीन तहसील कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। जब प्रदर्शन उग्र रूप लेने लगा तो एसपी के निर्देश पर पुलिस वालों ने प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़कर बाहर किया। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इससे उसे न्यायालय में पेश करते ही जमानत का फायदा मिल गया। इस बात की जानकारी होते ही विशेष संप्रदाय के लोग भड़क गए। वह लोग मंगलवार देर शाम इकट्ठा हो गए। सभी भिलाई तीन पहुंचे और तहसील कार्यालय में घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी दुर्ग ने कई थानों से बल को वहां भेजा। जब हालात बिगड़ते दिखे तो एसपी दुर्ग खुद मौके पर पहुंचे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि पुलिस अपना काम कर रही है। कानून को हाथ में लेना सही नहीं है। यहां किसी ने भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। इसके बाद पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने खुद हाथ में डंडा उठाया और सभी लोगों SDM और तहसील न्यायालय से बाहर किया।

इससे पहले इसी मामले को लेकर विशेष समुदाय के लोगों ने सोमवार देर रात भिलाई तीन थाने का घेराव किया और कई घंटे तक हंगामा किया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि पुष्पराज सिंह नाम के युवक ने इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप सोशल मीडिया पर उनके धर्म को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया है। इसलिए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वो लोग पहुंचे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजा, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया दिया। इसके बाद फिर से इन लोगों ने काफी हंगामा किया।



