छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
सीएम साय ने अस्पताल पहुंचकर बस हादसे में घायल कर्मचारियों का हाल जाना…

सच तक इंडिया रायपुर । दुर्ग के कुम्हारी के पास एक निजी कंपनी के हुई बस दुर्घटना के घायल कर्मचारियों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को एम्स पहुंचकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। चिकित्सकों को घायल कर्मचारियों के समुचित ईलाज का प्रबंध करने को कहा और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।




