छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

सब्जी बेचने वाली की बेटी ने अनुसूचित जनजाति वर्ग में किया टॉप, 10th और 12th में भी रही थीं टॉपर

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड के ग्राम काराबेल निवासी सब्जी बिक्री करने वाले रघुवर प्रसाद पैकरा व सुंतिला पैकरा की मेधावी बेटी चंचल पैकरा ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अनुसूचित जनजाति वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। चंचल पैकरा ने पहली बार पीएससी मेंस की परीक्षा दी थी। उनके माता-पिता किसान हैं और सब्जी भी बेचते हैं। चंचल पैकरा की ओवरऑल रैंक 204 है। चंचल पैकरा ने सिविल ब्रांच से इंजीनियरिंग भी की है।

Related Articles

Back to top button