प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड
MP में कांग्रेस अपने संविधान के विपरीत जाकर गठित कर रही जाति आधारित प्रकोष्ठ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भोपाल। कांग्रेस पार्टी के सांगठनिक ढांचे में जाति आधारित इकाइयों के गठन का विकल्प नहीं रहा है। इसके बावजूद मध्य प्रदेश में पार्टी जाति आधारित प्रकोष्ठ का गठन कर रही है। पार्टी के संविधान के अनुसार केवल विभाग और प्रकोष्ठ ही गठित किए जा सकते हैं लेकिन प्रदेश संगठन ने सात समाजों से जुड़े प्रकोष्ठ गठित कर दिए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इसे व्यवसाय संबंधित प्रकोष्ठ बता रहे हैं जबकि कांग्रेस के ही कुछ नेताओं का मानना है कि यह निर्णय पार्टी के धर्मनिरपेक्ष और संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है।



