लोहे का गुजरा लगे डंडे से मारकर की हत्या
हत्या का आरोपी नवीन विश्वकर्मा पिता भागवत विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष सा. वार्ड क्र 12 बाजार पारा थाना तिल्दा नेवरा गिरफ्तार

आरोपी नवीन विश्वकर्मा पूर्व में भी थाना तिल्दा से लूट, चोरी व मारपीट के गभींर मामलों में जेल में निरुद्ध रहा है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सच तक इंडिया रायपुर – दिनांक 19.04.2024 को सुबह एक व्यक्ती का शव बाजार पारा तिल्दा में मिला, जिसका थाना तिल्दा नेवरा में मर्ग क्र 41/24 धारा 174 जा फौ. के तहत कायम कर पचनामा कार्यवाही कर PM कराया गया मृतक के शरीर में संदेहास्पद चोट होने से PM रिपोर्ट को क्यूरी कराया गया जिसमे डॉक्टर द्वारा मृतक के शरीर में गंभीर प्रकृति की चोट होना पाया गया लेख किये | मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगो से पूछताछ कर कथन लिया गया जिन्होंने अपने कथन में दिनांक 18.04.2024 की रात्रि करीबन 01 बजे मोहल्ले का नवीन विश्वकर्मा अपने घर के सामने गली में दीपक यादव को मोहल्ले में चोरी करने के लिए आया तेरे को आज बताऊंगा खून कैसे होता है कहकर दोनों आपस में लड़ाई कर रहे थे जिसे देखे है| मर्ग जांच में गवाहों के बयान और PM रिपोर्ट के आधार पर धारा 302 ipc घटित पाए जाने पर थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 223/302 धारा 302 IPC कायम कर विवेचना में लिया गया आरोपी नवीन विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध करना कबूल किया जिसका मेमोरंडम कथन लेकर घटना में प्रयुक्त 01. एक नग डंडा, जिसमे एक तरफ लोहे का नुकीला गुजरा लगा हुआ, 02. एक नग लोहे का बक्कल लगा बेल्ट जिससे आरोपी द्वारा मृतक को मारकर हत्या किया गया को जप्त किया गया| आरोपी नवीन विश्वकर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया |



