छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रेलवे सुरक्षा बल रायपुर मंडल के द्वारा दिनांक-23 10 2024 को आपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्यवाही

सच तक इंडिया रायपुर रेसुब पोस्ट रायपुर:- दिनांक -22.10.24 को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री रमन कुमार, रेसुब रायपुर के दिशा निर्देशन एवम् मार्गदर्शन में, मुखबिर द्वारा सूचना मिला की 02 व्यक्ति एक्सप्रेस वे पानी टंकी रेलवे स्टेशन रायपुर के पास समय 20.30 बजे अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं की सूचना पाकर बताए हुए हुलिया के आधार पर घेरा बंदी कर संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया ,नाम पता पूछने पर अपना नाम पता (1) छोटू उर्फ बाबू सामल पिता स्व. निरंजन सामल उम्र 27 साल, निवासी पहाड़ी चौक, तुलसी नगर गुढियारी, थाना गुढियारी ,जिला- रायपुर (छ.ग.) (2) नितिन हरिजन पिता स्व.धनी राम उम्र 19 वर्ष निवासी कलिंग नगर, अंजनी डाक्टर के सामने, गुढियारी थाना गुढियारी, जिला रायपुर छत्तीसगढ़ का दोनों रहने वाला बताया , दोनों की कब्जे से जप्त शराब 33 पौवा, कुल 5.940 लीटर,कुल कीमती 4740/रुपया शराब जप्त किया गया, पूछताछ में दोनों ने बताया कि शराब दुकान से खरीदकर ज्यादा रेट में बेचने के लिए खरीदकर लाना बताया गया, शराब बेचते पाए जाने पर जिस पर स्थानीय पुलिस थाना गंज रायपुर द्वारा उक्त दोनों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 371/24 धारा 32(2) आबकारी एक्ट दिनांक 22.10.2024 का मामला दर्ज कर आज दिनांक 23/10/24 को माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Back to top button